
Representational image
Delhi News: दिल्ली के रोहिणी इलाके में सिक्किम पुलिस के एक जवान ने अपने साथी जवानों पर फायरिंग की है। जिसमें दो जवानों की मौत हो गई है। और एक अन्य साथी गंभीर घायल है। पुलिस ने गोली चलाने वाले जवान को गिरफ्तार कर लिया है और जांच में जुट गई है।
ये सिक्किम पुलिस के जवान रोहिणी में हैदरपुर वाटर प्लांट की सुरक्षा में तैनात थे। किसी बात को लेकर जवान ने अपने साथियों पर फायरिंग कर दी है। गोली लगने से दो जवानों की मौत हो गई है और तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल को अम्बेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच चल रही है। फिलहाल आपसी झगड़े की वजह साफ नहीं हुई है।