वॉशिंगटन. अमेरिका के वॉशिंगटन शहर के सिएटल उपनगर रेंटन में हुई गोलीबारी में एक 32 वर्षीय व्यक्ति की मौत और छह लोगों के घायल होने की खबर है.
ट्विटर पर जारी एक प्रेस रिलीज़ में स्थानीय पुलिस ने कहा कि रेंटन में गोलीबारी की सूचना पुलिस को रात एक बजे मिली थी. घटनास्थल पर पहुंचते ही पुलिस अफसरों को गोलीबारी में घायल कई लोग मिले जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. काफी प्रयासों के बाद भी एक गंभीर रूप से घायल 32 वर्षीय व्यक्ति को नहीं बचाया जा सका.
स्थानीय लोगों के अनुसार उन्होंने एक तीखी बहस की आवाज सुनी थी, जिसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां चलनी शुरू हो गई. हालांकि पुलिस को अभी तक बहस का कारण नहीं पता चल सका है और न ही किसी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है.
पुलिस के आने पर लोग भड़के
गोलीबारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर लोग भड़क गए. पुलिस के अनुसार उन्हें घायलों की मदद के साथ स्थानीय लोगों को भी शांत करना पड़ा.
ऐसा पहला मौका नहीं है जब सार्वजानिक स्थान पर गोलीबारी की घटना देश में अंजाम दी गई हो. बीते कई महीनों से अलग अलग जगहों पर गोलीबारी की घटनाएं अब अमेरिका में आम बात होती जा रही है. आसानी से हथियार उपलब्ध होने के चलते अब देश के आर्म्स कानून पर भी सवाल उठने लगे है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: America
FIRST PUBLISHED : July 25, 2022, 08:27 IST